OMG! इस आम की कीमत है रु.3.5 लाख प्रति किलो! निगरानी के लिए लगाए गए हैं CCTV कैमरे, जानिये इसके बारें में…

ऐसे बहुत कम लोग ही होंगे जिन्हें आम पसंद नहीं होगा। यही कारण है कि आम को फलों का राजा भी कहा जाता है। सीजन आते ही अलग-अलग वैरायटी के आमों को देखने को मिलता है। उनकी कीमतों में भी काफी अंतर होता है। लेकिन अगर आप से कहें कि एक किलो आम की कीमत 2.70 लाख से 3.50 लाख तक है तो क्या आप यकीन करेंगे। 

दरअसल इन दिनों उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में संदीप  चौधरी के दो पेड़ों में लगे आमों की खूब चर्चा हो रही है। चर्चा की वजह आम की कीमत है। क्योंकि ‘मियाजाकी’ आम की कीमत प्रति किलो 2.70 लाख से 3.50 लाख रुपए है।

इस आम को जापान के मियाजाकी यूनिवर्सिटी में विकसित किया गया है। इस आम का नाम ‘टाइयो नो टमैगो’ रखा गया है। जिसका मतलब ‘सूर्य का अंडा’ होता है। किसान ने आमों की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवा रखें हैं, जो 360 डिग्री पर आमों की निगरानी करता है। अगर कोई बगीचे में आता है, कैमरे में लगे साउंड आवाज करने लगता है।