Vedant Samachar

चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान’ में राजा सोमेश्वर का किरदार खत्म होने पर भावुक हुए रोनित बोस रॉय

Vedant samachar
2 Min Read
Oplus_0


मुंबई, 04 जुलाई 2025: जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ रही है, ‘चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान’ के प्रशंसकों और अभिनेता रोनित बोस रॉय के लिए एक भावनात्मक पल आ गया है, क्योंकि शो में उनके द्वारा निभाया गया सशक्त और गरिमामयी किरदार राजा सोमेश्वर अब अपने अंत पर पहुँच गया है। अपनी दमदार स्क्रीन उपस्थिति और भावपूर्ण अभिनय के लिए पहचाने जाने वाले रोनित बोस रॉय ने इस किरदार में गहराई, शालीनता और गरिमा का समावेश किया, जिससे उन्होंने राजा की भूमिका में हर पीढ़ी के दर्शक का दिल जीत लिया।


रोनित द्वारा निभाया गया राजा सोमेश्वर का किरदार, जो अपने कर्तव्य, भाग्य और पुत्र पृथ्वीराज के प्रति प्रेम के बीच झूलता शासक था, शो पर एक अमिट छाप छोड़ गया है। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ेगी, दशकों को देखने मिलेगा कि राजा सोमेश्वर की समय से पहले मृत्यु हो जाती है और इस महागाथा का एक नया अध्याय शुरू होगा।


राजा सोमेश्वर की भूमिका निभाने को लेकर अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए रोनित ने कहा, “राजा सोमेश्वर का किरदार निभाना मेरे करियर के सबसे संतोषजनक अनुभवों में से एक रहा है। यह सिर्फ पोशाक या मुकुट पहनने की बात नहीं थी, बल्कि एक पिता, एक शासक और एक ऐसे इंसान का बोझ उठाना था, जो कर्तव्य और भावना के बीच बंटा हुआ था। मैंने हर दृश्य को दिल से निभाया है और अब आगे की कहानी के लिए उत्साहित हूँ। मैं इस सफर से ढेरों यादें, सबक और प्यार लेकर जा रहा हूँ। मैं पूरी टीम को लगातार सफलता की शुभकामनाएँ देता हूँ और उम्मीद करता हूँ कि यह शो भविष्य में और भी ऊँचाइयों को छुए।”
देखिए ‘चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान’, हर सोमवार से शुक्रवार, शाम 7:30 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनीलिव पर।

Share This Article