दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दाहिया संग इटली में हुई लूटपाट

टीवी इंडस्ट्री की फेवरेट बहू दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों पति विवेक दाहिया के साथ विदेश घूम रही हैं। एक्ट्रेस इन दिनों पति विवेक दाहिया के साथ यूरोप ट्रिप पर हैं, जिसकी झलकियां पर लगातार सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। लेकिन, इस बीच ट्रिप में उनके साथ कुछ ऐसा हो गया है, जिससे उनके लिए परेशानी खड़ी हो गई है। दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के साथ इटली में लूटपाट हुई है। ट्रिप के दौरान चोरों ने कार का शीशा तोड़कर उनकी कार से कपड़े, पासपोर्ट और क्रेडिट कार्ड सहित लाखों का सामान निकाल लिया, जिसकी कीमत 10 लाख के आस-पास बताई जा रही है।

ऐसे में दिव्यांका ने भारत लौटने को लेकर मदद की गुहार लगाई है। इस चोरी में दिव्यांका और विवेक के कपड़ों से लेकर पर्स तक चोरी हो गए, जिसमें कुछ कैश, कार्ड और पासपोर्ट थे।