छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय वन सेवा के अधिकारी मयंक अग्रवाल की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। अब तक कोरबा वन मंडल के वनमंडलाधिकारी रहे, मयंक अग्रवाल को अब सुशासन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग की उपसचिव अंशिका ऋषि पांडे के हस्ताक्षर से जारी किए गए आदेश में मयंक अग्रवाल को सुशासन एवं अभिसरण विभाग के संयुक्त सचिव के पद की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही उन्हें चिप्स के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

[metaslider id="133"]
