पार्षद डोमन बारले को निगम परिवार ने दी श्रद्धांजली

रिसाली,09 जुलाई। रिसाली निगम वार्ड 34 के दिवंगत पार्षद डोमन बारले को निगम परिवार ने श्रद्धांजली दी। मुख्य कार्यालय में दोपहर 1 बजे शोक सभा का आयोजन किया गया। महापौर शशि सिन्हा, स्वास्थ्य विभाग प्रभारी गोविन्द चतुर्वेदी, आयुक्त मोनिका वर्मा, कार्यपालन अभियंता सुनिल दुबे, निगम सचिव रोहित साहू समेत निगम के अधिकारी कर्मचारी ने शोक सभा को संबोधित किया। श्रद्धांजली देने बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।