एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों के साथ जगह जगह किया वृक्षारोपण

प्रकृति का संरक्षण हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है.आइए हम सभी मिलकर अधिक से अधिक संख्या में वृक्ष लगाएं : अनुराग

हाथरस, 07 जुलाई। जनपद में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा जगह जगह वृक्षारोपण किया जा रहे। उसके निमित्त भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनुराग_अग्निहोत्री द्वारा सादाबाद व हाथरस में वृक्षारोपण किया गया। सादाबाद में वृक्षारोपण अभियान के युवा मोर्चा के पदाधिकारियों भाई अंकुश गौड, विशाल वाल्मीकि के साथ एक पौधारोपण किया हाथरस में भाई रोहन पाठक और कपिल शर्मा के साथ।


इस मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनुराग अग्निहोत्री ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान पार्टी के कार्यकर्ता और जनसहयोग से सफल हो रहा है. इस अभियान के लिए अधिकतम जन सहभागिता के प्रयास किये जा रहे हैं. कहा कि आप अपने क्षेत्र में पौधा लगाएं और लोगों से भी पौधा लगाकर उसके संरक्षण करने के लिए कहें. उन्होंने पार्टी के सभी दायित्ववान कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ पर अच्छी संख्या में पेड़ लगाकर उसके संरक्षण की भी व्यवस्था करें. प्रकृति का संरक्षण हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है.आइए हम सभी मिलकर अधिक से अधिक संख्या में वृक्ष लगाएं और अपनी वसुंधरा को हरा-भरा बनाएं। एक पेड़ मां के नाम अभियान में हर वर्ग की भागीदारी हो रही है. निश्चित रूप से यह कार्यक्रम ऐतिहासिक रूप सफल होगा.। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद थे।