Vedant Samachar

RAIPUR BREAKING : रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारी, ACB की रेड में हुआ खुलासा…

Vedant Samachar
1 Min Read

रायपुर/अभनपुर,03जुलाई(वेदांत समाचार)। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने आज अभनपुर थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी का नाम पुष्पेंद्र गजपाल बताया गया है। यह कार्रवाई अभनपुर थाना क्षेत्र में हुई है।

8,000 रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया
पटवारी पुष्पेंद्र गजपाल ने ग्राम गोतियारडीह निवासी एक व्यक्ति से नामांतरण प्रक्रिया के बदले में ₹8,000 की रिश्वत मांगी थी। इसकी शिकायत प्रार्थी ने ACB से की, जिसके बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए पटवारी को रंगे हाथों पकड़ लिया।

पूछताछ जारी
ACB ने पटवारी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। रिश्वत की रकम मौके से जब्त की गई है।

Share This Article