CG WEATHER: कोरबा,पेंड्रा और सरगुजा संभाग में भारी बारिश का यलो अलर्ट, बाकी जिलों में हल्की बारिश के आसार; लोगों को गर्मी और उमस से मिली राहत

रायपुर,30 जून। प्रदेश में आज भी बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक आज सरगुजा संभाग के सभी जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, बिलासपुर संभाग के पेंड्रा और कोरबा में भारी बारिश का यलो अलर्ट है। बाकी जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं।

शनिवार को प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होती रही। जिसके कारण रात का तापमान कम रहा और लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। इस बीच सरगुजा के मैनपाट की खूबसूरती देखते बन रही है। मौसम विभाग के मुताबिक 1 जुलाई से प्रदेश में मानसून की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है।

रायपुर में शनिवार को सुबह से बादल छाए रहे। दोपहर बाद से रात तक हल्की-रिमझिम बारिश होती रही। बारिश के कारण रात में वातावरण ठंडा हो गया। - Dainik Bhaskar

रायपुर में शनिवार को सुबह से बादल छाए रहे। दोपहर बाद से रात तक हल्की-रिमझिम बारिश होती रही। बारिश के कारण रात में वातावरण ठंडा हो गया।

पिछले 24 घंटे में इतनी बारिश 

मौसम विभाग के मुताबिक जांजगीर-चांपा जिले के बम्हनडीह में सबसे ज्यादा 92 मिलीमीटर बारिश हुई है। बलोदा बाजार के सुहेला में 88 मिलीमीटर और बिलासपुर जिले के मस्तूरी में 68.4 मिलीमीटर बारिश हुई। सारंगढ़ में 60, कोरबा, बरमकेला, सिमगा में 50, सोनाखान, गिधौरी, पलारी, बिलाईगढ़ में 40 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

वहीं, शनिवार को देवभोग, भाटापारा, कसडोल में 30 मिलीमीटर, रायपुर, मरवाही, आरंग, भरतपुर, पेंड्रा, सक्ती, रायगढ़, पिथौरा, महासमुंद और चिरमिरी में 20 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक 1 जुलाई से प्रदेश में मानसून की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। - Dainik Bhaskar

मौसम विभाग के मुताबिक 1 जुलाई से प्रदेश में मानसून की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है।

24 घंटे में 5 से 8 डिग्री तक गिरा तापमान

शनिवार को प्रदेश में तापमान में गिरावट आई है। रायपुर में दिन का तापमान 28.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 4.3 डिग्री कम था। वहीं बिलासपुर में दिन का पारा 27.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 5.5 डिग्री कम था। पेंड्रा में दिन का तापमान 29.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 8.8 डिग्री कम था।

इसी तरह अंबिकापुर में 31.2 डिग्री, जगदलपुर में 28.7, दुर्ग में 30.6 और राजनांदगांव में 31 डिग्री टेंपरेचर रिकॉर्ड किया गया। शनिवार को सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान बलरामपुर में 35.02 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान नारायणपुर में 21.6 डिग्री रहा।