Weather updateकोरबा जिले में हुई बारिश के कारण तापमान में गिरावट, किसानों के खिले चेहरे

कोरबा,29 जून 2024। कोरबा में पिछले दिनों मानसून ने दस्तक दी। वहीं अब मानसून सक्रीय हो गया है। जिले के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश से किसानों के चेहरे खील उठे हैं, और वे अपने खेती के काम में जुट गए हैं। इसके साथ ही बारिश के चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। तापमान में आई गिरावट के चलते जिले की जनता को अब भीषण गर्मी से राहत मिल गई है। वहीं मौसम विभाग ने आज भी भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, आज दिन भर घने बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही जिले में हल्की बारिश भी हो सकती है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के अन्य जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने दंतेवाड़ा, जगदलपुर, नारायणपुर, बस्तर, कोंडागांव, बलौदाबजार, बिलासपुर, मुंगेली, दुर्ग समेत अन्य जिलों के लिए भारी का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कल प्रदेश का सबसे अधिकतम तापमान वाला जिला बलरामपुर-रामानुजगंज रहा। बलरामपुर-रामानुजगंज में कल 36.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।