KORBA: वर्ल्ड-कप फाइनल से पहले 5 सटोरिए गिरफ्तार, 73 ATM कार्ड, 24 सिम मिले; खातों में करीब 5 करोड़ का लेन-देन

कोरबा,28 जून। पुलिस ने क्रिकेट में सट्टा खिलाने वाले 5 सटोरियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से कई इलेक्ट्रॉनिक सामान के अलावा एटीएम कार्ड भी जब्त किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि 24 से अधिक खातों को सीज किया गया है। इसमें करीब 5 करोड़ का लेनदेन हुआ है। यह कार्रवाई टी20 वर्ल्डकप के दौरान हुई है।

सूचनाओं के आधार पर पुलिस की टीम ने पांचों आरोपियों को अंबिकापुर से गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से लैपटॉप, मोबाइल, 73 एटीएम कार्ड और 24 सिम कार्ड मिले हैं। इसके साथ ही 7 लाख रुपए की राशि सीज कराई गई है।