Vedant Samachar

KORBA NEWS : युनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने प्रदान किया 15 लाख का मुआवजा

Vedant Samachar
1 Min Read

कोरबा, 2 जुलाई 2025: युनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, कोरबा के द्वारा श्रीमति टेमेश्वरी निवासी नोनबिर्रा, कोरबा को उनके पति स्व. श्री गोपाल प्रसाद प्रजापति की मृत्यु के बाद 15 लाख का मुआवजा राशि प्रदान की गई।श्री गोपाल प्रसाद प्रजापति ने अपनी वाहन में अनिवार्य व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा प्रीमियम मात्र 275 रुपये का लिया था। उनकी मृत्यु के बाद, कंपनी ने उनकी पत्नी श्रीमति टेमेश्वरी को 15 लाख का मुआवजा राशि का चेक प्रदान किया। यह राशि श्रीमति टेमेश्वरी को उनके पति की मृत्यु के बाद आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए दी गई है।

कोरबा आफिस के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक खगेश साहू और सहायक प्रबंधक जे शैलेजा शंकर ने श्रीमति टेमेश्वरी को चेक प्रदान किया। इस अवसर पर, श्री साहू ने कहा, “हमारी कंपनी हमेशा अपने ग्राहकों की सुरक्षा और संतुष्टि के लिए प्रतिबद्ध है। हमें खुशी है कि हम श्रीमति टेमेश्वरी को यह मुआवजा राशि प्रदान कर सके।”

बीमा दावा राशि प्राप्त होने पर, श्रीमति टेमेश्वरी ने बीमा कंपनी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “यह मुआवजा राशि मेरे परिवार के लिए बहुत बड़ी मदद है। मैं युनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड को धन्यवाद देती हूं।”

Share This Article