Vedant Samachar

CG NEWS : सांप के काटने से ढाई साल की मासूम की मौत, गांव में मचा कोहराम…

Vedant Samachar
1 Min Read

बिलासपुर,19सितम्बर (वेदांत समाचार) : बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम औखर में बीती रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां ढाई साल की मासूम बच्ची की नींद के दौरान सांप के काटने से मौत हो गई। अचानक हुए इस हादसे से पूरे परिवार में मातम छा गया है।

परिजनों के मुताबिक, बच्ची रात करीब 2:30 बजे घर में सो रही थी, तभी सांप ने उसे डस लिया। बच्ची की रोने की आवाज सुनकर परिजन उठे तो सांप भाग रहा था। परिजनों ने आनन-फानन में बच्ची को बिलासपुर के सिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पचपेड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बच्ची का पोस्टमार्टम कराया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि होगी।

Share This Article