सुरेश मिश्रा बने वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव

0.अरविन्द ओझा बने छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष

रायपुर,25 जून: लोधी रोड, दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में रविवार को वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में राज्य सभा सांसद कार्तिकेय शर्मा और राष्ट्रीय अध्यक्ष केसी पाण्डेय की उपस्थिति रही। इस दौरान सुरेश मिश्रा को राष्ट्रीय महासचिव और अरविन्द ओझा को छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के चेयरमैन शशिकांत शर्मा ने बताया कि वर्तमान में देश के केवल सात राज्यों में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड की स्थापना हुई है। फेडरेशन केंद्र सरकार और राज्य सरकारों से अनुरोध करेगा कि सभी राज्यों में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड और परशुराम भवनों की स्थापना की जाए।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा की अनुशंसा पर छत्तीसगढ़ से प्रतिनिधि मंडल उपस्थित था। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुणानिधि मिश्रा, राष्ट्रीय महासचिव सुरेश मिश्रा और महिला विंग अध्यक्ष नमिता शर्मा को आगामी तीन वर्षों (2024 – 2027) के लिए मनोनीत कर नियुक्ति पत्र दिए गए।

इस राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में कनाडा, नेपाल सहित सम्पूर्ण भारत के विभिन्न प्रदेशों से बड़ी संख्या में प्रमुख पदाधिकारियों ने भाग लिया और महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।