[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

जहां बाकी करते हैं वादाखिलाफी, वहां अजय कर्ष ने निभाया वादा – पारदर्शिता से दिया इनाम.!

जहां बाकी करते हैं वादाखिलाफी, वहां अजय कर्ष ने निभाया वादा – पारदर्शिता से दिया इनाम.!

CG CINEMA NEWS: छत्तीसगढ़ी म्यूजिक इंडस्ट्री में इन दिनों अजय कर्ष का धमाकेदार गाना “मुंह फुलइया डौकी झन देबे” हर दिल पर छा गया है। इस गाने पर आयोजित रील्स कॉन्टेस्ट में टैलेंट और मेहनत का बेहतरीन संगम देखने को मिला।

गर्व के साथ हुई घोषणा!

आयोजकों ने आज फाइनल रिजल्ट की घोषणा करते हुए बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी कलाकारों ने बेमिसाल प्रतिभा दिखाई, लेकिन 3 रचनात्मक कलाकारों ने व्यूज और परफॉर्मेंस के आधार पर सबको पीछे छोड़ दिया।

इस प्रतियोगिता की खास बात यह रही कि निर्णय पूरी तरह से पारदर्शी और निष्पक्ष रहा। व्यूज के आधार पर ईनाम तय हुआ और विजेताओं को उसी दिन कैश पुरस्कार भी प्रदान किया गया – बिना किसी लेट-लतीफी या भेदभाव के।

विजेता सूची इस प्रकार है:

1st Place – @cg_writer_17
इनकी रील को सबसे अधिक व्यूज़ मिले, और ₹2500 का नकद पुरस्कार मिला। 2nd Place – Jitu Sinha & Varsha Sinha (@sinha_jitu08_ & @sinha_varsha08__)
इन्होंने भी शानदार प्रदर्शन किया और ₹1500 की राशि प्राप्त की।

3rd Place – Nidhi Dewangan
(@alone_girl9630) इन्होंने भी अपनी रील से दर्शकों का दिल जीत लिया और ₹1000 जीता।

अजय कर्ष (@ajay_karsh_cg_singer) की इस पारदर्शी प्रतियोगिता की हर तरफ सराहना हो रही है। जहां कई फर्जी रील्स कॉन्टेस्ट युवाओं के साथ धोखा कर रहे हैं, वहीं अजय कर्ष ने यह साबित कर दिया कि अगर नियत साफ हो, तो टैलेंट को सही पहचान और ईनाम मिल ही जाता है।ऐसे आयोजनों से युवाओं को मंच और आत्मविश्वास मिलता है।

सबक उन आयोजकों को भी लेना चाहिए जो फर्जी वादों से कलाकारों का भरोसा तोड़ते हैं। अजय कर्ष जैसे कलाकारों से प्रेरणा लें जो अपने वादों पर खरे उतरते हैं और छत्तीसगढ़ी कला व कलाकारों को सच्चा सम्मान देते हैं।

[metaslider id="133"]

Vedant samachar