Vedant Samachar

बालको मंडल के वार्ड क्रमांक 42 में शेड निर्माण का भूमि पूजन एवं वृक्षारोपण

Vedant samachar
1 Min Read

कोरबा, 01 जुलाई (वेदांत समाचार)। बालको मंडल के वार्ड क्रमांक 42 स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में आज दिनांक 01/07/2025 को शेड निर्माण का भूमि पूजन एवं वृक्षारोपण का कार्य किया गया। इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

उपस्थित गणमान्य व्यक्ति – पूर्व एल्डरमेन एवं वर्तमान पार्षद सत्येंद्र दुबे, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जे एन दुबे, मंडल के अध्यक्ष डीलेद्र यादव ,धीरज झा, राजा शर्मा, विद्यालय की प्राचार्य मनोकान्ता पॉल मैडम, नीलकंठ राठौर सर, संजय दुबे सर, नीलम शर्मा मैडम जी, विद्यालय के समस्त शिक्षकगण ।

कार्यक्रम का महत्व
शेड निर्माण का भूमि पूजन एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय के विकास और छात्रों के लिए बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने अपने विचार व्यक्त किए और विद्यालय के विकास के लिए शुभकामनाएं दीं।

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय की स्थापना छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा की गई है, जिसका उद्देश्य छात्रों को उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करना है। विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया हर साल आयोजित की जाती है, जिसमें छात्रों को ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन करना होता है ।

Share This Article