कोरोना से मरने वालों के डेथ सर्टिफिकेट पर लगनी चाहिए PM मोदी की तस्वीर, दिग्विजय के विवादित ट्वीट पर मचा घमासान, मंत्री सारंग ने कही ये बात

भोपाल, मध्यप्रदेश। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह हमेशा अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। वहीं इस बार पीएम मोदी की तस्वीर को लेकर बड़ा बयान दिया है। जिसे लेकर सियासी गलियारों में खलबली मच गई है। पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान सामने आने के बाद शिवराज सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने प्रतिक्रिया दिया है।

मंत्री सारंग ने कहा कि दिग्विजय सिंह उम्रदराज नेता हैं। उनको ऐसी बातें शोभा नहीं देती। वो क्या कहते हैं क्या करते हैं। प्रतिक्रिया देना ठीक नहीं समझता।

दरअसल पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने कोरोना से मरने वालों के डेथ सर्टिफिकेट को लेकर बयान दिया। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि PM मोदी की तस्वीर कोरोना से मरने वालों के डेथ सर्टिफिकेट पर भी लगनी चाहिए। वैक्सीन के सर्टिफिकेट पर जब मोदी की तस्वीर है, तो डेथ सर्टिफिकेट पर भी होनी चाहिए।