Vedant Samachar

ज़मीन के नीचे चुनौतियों से जूझकर कोयला खनिक देश को रोशन करते हैं – केंद्रीय कोयला एवं खान राज्यमंत्री सतीश चन्द्र दुबे

Vedant samachar
3 Min Read

0 एसईसीएल प्रवास के दूसरे दिन बैकुंठपुर क्षेत्र पहुंचे केंद्रीय कोयला एवं खान राज्यमंत्री श्री सतीश चन्द्र दुबे, चरचा माईन में पंखाघर, चिरिमिरी क्षेत्र में नए कंटीन्यूअस माईनर का किया शुभारंभ

बिलासपुर, 01 जुलाई (वेदांत समाचार)। एसईसीएल दौरे के दूसरे दिन भारत सरकार के माननीय कोयला एवं खान राज्यमंत्री श्री सतीश चन्द्र दुबे आज दिनांक 01 जुलाई 2025 को अपने दो दिवसीय एसईसीएल प्रवास के दूसरे दिन बैकुंठपुर क्षेत्र पहुँचे। उनके आगमन पर क्षेत्रीय प्रबंधन एवं जिला प्रशासन द्वारा पारंपरिक सैला नृत्य के साथ भव्य स्वागत किया गया। दौरे की शुरुआत में मंत्री श्री दुबे ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत चरचा खदान परिसर में वृक्षारोपण किया।

इसके पश्चात उन्होंने चरचा माइन्स में पंखाघर (Main Mechanical Ventilator) का उद्घाटन किया। यह नया पंखाघर खदान के एलवीसी यानी लास्ट वेंटिलेशन कनेक्शन तक स्वच्छ वायु के प्रवाह को सुनिश्चित करेगा जिससे श्रमिकों को बेहतर कार्य परिस्थितियाँ मिलेंगी। महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और अहम पहल करते हुए मंत्री श्री दुबे ने खदान में कार्यरत महिला कर्मचारियों के लिए बायो-टॉयलेट का उद्घाटन किया। इसके उपरांत एक समारोह में माननीय मंत्रीजी द्वारा क्षेत्र के उत्कृष्ट कर्मचारियों, विशेषकर महिला कर्मियों एवं ठेका श्रमिकों को सम्मानित किया गया, जिससे कर्मियों का उत्साहवर्धन हुआ। उन्होने चरचा कैंटीन पहुँचकर कामगार साथियों के साथ भोजन भी किया।

कार्यक्रम के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एसईसीएल चिरमिरी क्षेत्र की एनसीपीएच माइन में लो हाईट कंटीन्यूअस मशीन का भी शुभारंभ माननीय मंत्रीजी द्वारा किया गया। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर मशीन को खदान के भीतर रवाना किया।

इस अवसर पर अपने उद्बोधन में श्री दुबे ने कहा कि कोयले को ब्लैक गोल्ड कहा जाता है और आप लोग ज़मीन ने नीचे विभिन्न चुनौतियों से लड़कर इस ब्लैक गोल्ड को बाहर लाते हैं जिससे पूरा देश रोशन होता है. ये आप लोगों की ही मेहनत का फल है कि आज भारत एक आत्मनिर्भर देश बनने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है. माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले दशक में देश में हर घर में बिजली पहुँची है और इसमें आपका भी महत्वपूर्ण योगदान है. आज कोयला उद्योग में महिलाऐं भी पुरुषों के साथ कंधे-से कन्धा मिलकर काम कर रहें हैं और अपनी नई पहचान बना रही हैं।

इस अवसर पर एसईसीएल सीएमडी हरीश दुहन, निदेशक (तकनीकी – संचालन सह योजना/परियोजना) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (एचआर) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी. सुनील कुमार, सीवीओ हिमांशु जैन, बैकुंठपुर क्षेत्रीय महाप्रबंधकबीएन झा, बैकुंठपुर विधायक भैयालाल राजवाड़े, जिला कलेक्टर श्रीमती श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी (आईएएस), जिला एसपी रवि कुमार कुर्रे, भापुसे एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Share This Article