वरिष्ठ भाजपा नेता सुधीर खंडेलवाल केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का स्वागत सत्यम चौक में किया

विनीत चौहान, बिलासपुर 17 जून 2024। बिलासपुर लोकसभा सांसद तोखन साहू के केंद्रीय राज्य मंत्री बनने के पश्चात आज प्रथम नगर आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया।

मंत्री तोखन साहू आज इंटरसिटी ट्रेन से उप मुख्यमंत्री अरुण साव के साथ 2 बजे बिलासपुर पहुंचे। जहा स्टेशन पर बीजेपी नेताओं एवम कार्यकर्ताओ ने उनका फूल माला एवम आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया।

इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि मोदी मंत्रिमंडल में मुझे केंद्रीय राज्य मंत्री बनाए जाना मेरे लिए बड़ी गर्व की बात है। साथ ही पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है।

स्वागतकर्ता में बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, बिल्हा विधायक धर्मलाल कौशिक तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, मुंगेली विधायक पुन्नू लाल मोहले,पूर्व सांसद लखन लाल साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।