Eid ul-Adha 2024: देशभर में आज बकरीद का त्योहार, मस्जिदों में विशेष नमाज शुरू

Eid ul-Adha 2024: देश भर में आज ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का त्योहार मनाया जा रहा है। इस मौके पर मस्जिदों में विशेष नमाज अदा करने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी है। मुस्लिम लोग आज बकरे की कुर्बानी देंगे।

बकरीद मुसलमानों का दूसरा सबसे बड़ा त्योहार है।

न हो गोवंश का वध

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने बकरीद पर शांति-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पुलिस अधिकारियों को गोवंश का वध रोकने को लेकर विशेष सर्तकता बरतने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि हर हाल में इस तरह की घटना न हो पाए। दरअसल कई जगहों पर मौलाना ने कहा कि बकरीद पर गाय की कुर्बानी देने से अल्लाह प्रसन्न होता है।

सीएम योगी ने दी बधाई

उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को ईद-उल-अज़हा के पर्व पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ईद-उल-अज़हा का त्योहार सभी को मिल-जुल कर रहने तथा सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा प्रदान देता है।