नशे के सौदागरों पर लगाम लगाने थाना सिविल लाईन द्वारा की जा रही लगातार कार्यवाही, भारी मात्रा में अवैध नशीला सिरप कुल 18000 रूपये लगभग के किया गया जप्त

विनीत चौहान / बिलासपुर 14 मई ( वेदांत समाचार ) नशे के सौदागरों पर लगाम लगाने थाना सिविल लाईन द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है ।
भारी मात्रा में अवैध नशीला ONEREX सिरप कुल 18000 रूपये लगभग के किया गया जप्त। अवैध नशीली सीरप बिकी करने वाले 02 आरोपी को किया गया गिरफतार। आरोपीयो के कब्जे से 150 नग कोडिन युक्त आनरेक्स कफ सिरप प्रत्येक 100 एम एल का 02 नग मोबाईल, 01 नग घटना में प्रयुक्त मो0 सा0 एवं नगद रकम 400 रूपये। सम्पत्ति का कुल मूल्य 88000 किये गये जप्त। आरोपीयों द्वारा अवैध नशीला सिरप को खपाने के गाहक की तलाशकर रहे थे

आरोपी का नाम पता :-
1 आदिल खान पिता रहीम खान उम्र 21 साल निवासी तालापारा घोडादाना स्कूल के पास थाना सिविल लाईन 2 मयंक पाण्डेय पिता सुरेन्द्र पाण्डेय उम्र 20 साल निवासी भारतीनगर गली नं 04 थाना सिविल लाईन बिलासपुर

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है जिले में नशे के व्यापार पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक बिलासपुर प्रशांत अग्रवाल द्वारा निदेर्शित किया गया था। जो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक स्नेहिल साहू के मार्गदर्शन में क्षेत्र में मुखबीर तैनात किया गया था। दिनांक 13/05/2021 मुखबीर सूचना पर थाना प्रभारी सिविल लाईन निरी0 सुरेन्द्र स्वर्णकार के द्वारा टीम बनाकर उप निरीक्षक राकेश पटेल के हमराह आर0 1023 ,1027 ,1236,225 जितेन्द्र के बजरंग चौक तालापार में रेड कार्यवाही
किया गया। आरोपी (1)आदिल खान पिता रहीम खान उम्र 21 साल निवासी तालापारा घोडादाना स्कूल के पास थाना
सिविल लाईन बिलासपुर छ0ग0 (2) मयंक पाण्डेय पिता श्री सुरेन्द्र पाण्डेय उम्र 20 साल निवासी भारती नगर गली नं 04 थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ0ग0 के संयुक्त कब्जे से सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी के अंदर ONEREX सिरप कुल 150 नग प्रत्येक 100 एम.एल का जिसमें chorpheniramine maleat ip 4 mg,codeine phosphate ip 10mg होना लेख है, 02 नग मोबाईल, 01 नग घटना में प्रयुक्त मो0 सा0 एवं नगद रकम 400 रूपये बरामद किया गया। जप्त सम्पत्ति का कुल मूल्य 88000(अठ्ठासी हजार) रूपये लगभग जिसेविधिवत् जप्त कर धारा 21.22 एन.डी.पी.एस. के तहत कार्यवाही की जा रही है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरी0 सुरेन्द्र स्वर्णकार, उप निरी0 राकेश पटेल, उप निरी0 मनोज पटेल, प्र0आर0 अरविन्द, सिंग, प्र0आर0 800 कुवर साय पैकरा, आर0 1023 संजीव जांगडे , आर0 1027 जय साहू, आर0 1236 विकास यादव,आर0 225 जितेन्द्र ठाकुर आर0 41 दिनेश कांत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।