शेमारू टीवी के विशेष सेगमेंट ‘हर शाम मंगल धाम’ के साथ अपनी शामें बनाएँ मंगलमय

भारतीय घरों में शाम का समय आध्यात्मिक रूप से महत्वपूर्ण होता है, जो ढलती शाम में प्रार्थना और कृतज्ञता के भाव से एक नई उम्मीद को जन्म देता है। इस अद्भुत परंपरा का मान बढ़ाते हुए, लोकप्रिय धार्मिक और पौराणिक शो का घर माने जाने वाले शेमारू टीवी ने एक विशेष कार्यक्रम स्लॉट- ‘हर शाम मंगल धाम’ की पेशकश की है। यह सेगमेंट विशेष रूप से शाम 6 बजे से 8 बजे तक चलता है, जिसका उद्देश्य हर घर की शाम को आध्यात्मिक रूप से ऊर्जावान बनाना और इसे दिव्य क्षणों में बदलना है।

शेमारू टीवी गर्व से एक एफटीए (फ्री-टू-एयर) चैनल के रूप में अपनी नींव मजबूत बनाए हुए है, जो अपने दर्शकों को श्रीकृष्ण, महादेव, चंद्रगुप्त मौर्य और कर्माधिकारी शनिदेव जैसे प्रतिष्ठित शोज़ का खजाना प्रस्तुत कर रहा है। इन समृद्ध शोज़ को दर्शकों तक पहुँचाकर, शेमारू टीवी का उद्देश्य दर्शकों को उनकी सांस्कृतिक जड़ों से फिर से जोड़ना है, जिससे आध्यात्मिकता और इस विरासत के भाव को संजोया जा सके और कॉन्टेंट के माध्यम से उन्हें प्रोत्साहित किया जा सके।

‘हर शाम, मंगल धाम’ के साथ, हर शाम शांति और आनंद से भरी होती है। शेमारू टीवी ‘हर शाम, मंगल धाम’ के साथ एक ऐसा माहौल बनाता है, जहाँ भक्ति, मनोरंजन और पौराणिक कथाओं के मिश्रण के साथ दर्शक भक्तिमय हो जाते हैं।