एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली है…

मुंबई,10 जून 2024। संजय लीला भंसाली की सीरीज ‘हीरामंडी’ में फरीदन के किरदार से लोगों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने ‘द ग्रेट इंडियन कपिल’ शो में भी शादी करने की इच्छा जाहिर की थी। हालांकि उन्होंने इसपर खुलकर कुछ नहीं कहा था। लेकिन अब ये कन्फर्म हो चुका है कि 37 साल की सोनाक्षी दुल्हन बनने के लिए तैयार हैं। रिपोर्ट के मुताबिक सोनाक्षी सिन्हा 23 जून को मुंबई में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी करने जा रही हैं। वहीं कहा जा रहा है कि उनकी शादी में केवल खास दोस्तों और फैमिली के अलावा हीरामंडी की कास्ट को भी इनवाइट किया गया है।