जांजगीर : युवक ने घर के मंदिर में लगाई फांसी, मां गई थी मायके, मौत का कारण अज्ञात

जांजगीर-चांपा जिले में एक युवक ने घर के अंदर बने दुर्गा मंदिर की घंटी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उसकी मां मायके गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम लटिया की है।

जानकारी के अनुसार, सूरज यादव (24) सुबह से दिखाई नहीं दिया। तब उसके घर जाकर लोगों ने देखा, तो अंदर बने मंदिर का दरवाजा बंद था। जिसे खोलने पर सूरज मंदिर के अंदर घंटी में कपड़े को फंदा बनाकर लटकते दिखा। पास में कुर्सी भी रखी हुई थी। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है। युवक ने किस कारण आत्महत्या की है, यह जांच के बाद ही पता चलेगा।

युवक की मां ईश्वरी यादव (45) ने बताया कि, वो 3 से 4 दिन पहले ही अपने मायके हरदी बाजार बोकरामुड़ा गई थी। सूरज घर में अकेला था। वह पूजा पाठ करता था और बैगा भी था।