Vedant Samachar

देखते-देखते खुद कहानी में शामिल होने का किस्सा; हितेश भारद्वाज की ‘आहट’ से ‘आमी डाकिनी’ तक की यात्रा

Vedant samachar
2 Min Read

मुंबई, 30 जून 2025: सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का नया शो ‘आमी डाकिनी’ अपनी रोमांचक कहानी और अप्रत्याशित मोड़ों के कारण पहले ही दर्शकों को आकर्षित कर रहा है। कोलकाता की खूबसूरत पृष्ठभूमि पर आधारित यह शो चैनल की गूढ़ और रोमांचकारी कहानियों की वापसी को बड़ी ही खूबसूरती से दर्शाता है। यह बिल्कुल वैसी ही रहस्यमयी अनुभूति पेश करता है, जो एक समय पर उनके प्रतिष्ठित शो ‘आहट’ की पहचान थी। इस शो में हितेश भारद्वाज आयान की भूमिका में, शीन दास डाकिनी के रूप में और राची शर्मा एक महत्वपूर्ण किरदार में नजर आ रही हैं।


अपने उत्साह को साझा करते हुए हितेश भारद्वाज कहते हैं, “आहट बचपन की एक आदत थी। उसकी खामोशी और अचानक आने वाली सिहरन में कुछ ऐसा था, जो मुझे अपनी ओर खींचता था। डर लगता था, लेकिन शो देखना बंद करने का सवाल ही नहीं उठता था।”


वे आगे कहते हैं, “मुझे याद है कि मैं इसे अपने कजिन्स के साथ देखता था। हम सब एक कंबल के नीचे दुबककर बहादुरी का दिखावा करते, लेकिन हर छोटी आवाज़ पर चौंक जाते थे। वो यादें आज भी ताजा हैं।”


वे आगे कहते हैं, “अब उस दुनिया का हिस्सा बनना, जिसमें वही रहस्य और ऊर्जा हो, एक सपना सच होने जैसा है। मैं उस बच्चे से, जो सोफे पर बैठकर डरते हुए शो देखता था, अब उस शो का हिस्सा बन गया हूँ। यह सिर्फ एक भूमिका नहीं है, बल्कि यह मेरे लिए व्यक्तिगत भाव की तरह है। मेरा किरदार ‘आयान’ एक गहराई भरा इंसान है, जो तर्क और भावना, लॉजिक और विश्वास के बीच फँसा हुआ है। उसे निभाना मतलब उन डरावने पहलुओं से जूझना, जो दिखते नहीं, जैसे- भावनात्मक डर तथा अंदरूनी संघर्ष। और यही उसे असल बनाता है।”

देखिए ‘आमी डाकिनी’, सोमवार से शुक्रवार रात 8:00 बजे सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनीलिव पर।

Share This Article