Vedant Samachar

KORBA NEWS : दिन उजाले आ गए, काव्य कृति के विमोचन पर हुई समीक्षा…

Vedant Samachar
1 Min Read

कोरबा,30जून(वेदांत समाचार)। लंबे समय से साहित्य क्षेत्र में सक्रिय कवियत्री गायत्री शर्मा लिखित साहित्यिक कृति दिन उजाले आ गए, का विमोचन एक समारोह में जाने-माने साहित्यकार राजीव शर्मा व रविन्द्र पहलवान ने किया। हास्य योग साहित्य कला मंच ने कार्यक्रम किया।संस्थापक अध्यक्ष जनार्दन शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रभा तिवारी ने मां सरस्वती वंदना और मनोरमा जोशी ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। अध्यक्ष सुषमा शुक्ला ने संचालन किया।

संतोष तोषनीवाल, पुष्पा पालीवाल मीना अग्रवाल, स्मिता लोणकर, स्मिता पाटीदार, अशोक द्विवेदी अशोक गर्ग, आशा शर्मा, डॉ अरुण सर्राफ, संगीता गुप्ता, अपराजिता दास व डॉ ज्योति सिंह अन्य कवियों ने पितृ दिवस पर व अन्य विषयों पर सुंदर रचनाओं से समां बांधा। विमोचन कार्यक्रम के पश्चात रंजना शर्मा ने पुस्तक दिन उजाले आ गये की समीक्षा की।

Share This Article