दुर्ग,30 जून 2025। नंदनी थाना पुलिस ने एक सेंसेशनल मामले में केस दर्ज किया है, जिसमें एक महिला आरोपी ने प्रेमजाल में फंसाकर एक व्यक्ति से 2 लाख रुपये वसूल लिए। पुलिस ने महिला आरोपी के जीजा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि महिला आरोपी की तलाश की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर ने बताया कि 27 जून को प्रार्थी ने नंदिनी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि सिद्धार्थ नगर कोसानाला निवासी आरोपी दामिनी सोनी से वर्ष 2009-2010 में परिचय हुआ था। वर्ष 2013-2014 में शादी होने के बाद बातचीत बंद हो गई थी। चार साल पहले उसने फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर दोबारा बातचीत शुरू की।
प्रार्थी ने बताया कि आरोपी दामिनी सोनी ने उसे प्रेमजाल में फंसाया और वीडियो कॉल करके उसकी अश्लील वीडियो रिकॉर्डिंग बना ली। इसके बाद उसने अपने जीजा मोहम्मद असलम के साथ मिलकर प्रार्थी को धमकी दी कि अगर वह 2 लाख रुपये नहीं देता है, तो वे उसकी अश्लील वीडियो रिकॉर्डिंग उसके परिजन और रिश्तेदारों को भेज देंगे। प्रार्थी ने दबाव में आकर 2 लाख रुपये दे दिए।
पुलिस ने धारा 308(2), 3(5) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर वृंदा नगर निवासी मोहम्मद असलम को गिरफ्तार कर लिया है। महिला आरोपी दामिनी सोनी की तलाश की जा रही है।
