सड़क दुर्घटना रोकने राज्य शासन को भेजा प्रस्ताव, अंधेरे से मिलेगी मुक्ति,शहर के छह जगहों पर लगेंगे हाई मास्क लाइट

खैरागढ़, 1 जून 2024। शहर की प्रमुख सड़कों और चौक-चौराहों को अंधेरा मुक्त करने पालिका प्रशासन आधा दर्जन इलाकाें में हाईमास्ट लाइट लगाएगी। इसका प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है। शहर में सड़क दुर्घटना रोकने जुटी पालिका प्रशासन ने शहर के भीड़भाड़ और व्यस्ततम इलाके को रौशन करेगी। इन जगहों पर फिलहाल स्ट्रीट लाइट से काम चलाना पड़ रहा है, जो पर्याप्त नहीं हो रहा है। जिला निर्माण के बाद शाम होते ही बढ़ रही भीड़ से लगातार बढ़ रहे दुर्घटनाओं के अंदेशे को रोकने पालिका जिला प्रशासन के साथ मिल कर अभियान चला रही है। शहर के ऐसे व्यस्ततम इलाके जहाँ लोगों की सबसे ज्यादा आवाजाही और भीड़ रहती है। ऐसे चौक चौराहे जल्द ही हाईमास्ट लाइट से जगमगाएंगे।

0 आधा दर्जन जगह किए गए चिन्हित

शहर में रात में होने वाले दुर्घटनाओं को रोकने आना-जाना करने वालों को पर्याप्त रोशनी उपलब्ध कराने शहर के पिपरिया चौक, सिविल लाइन स्थित मीरा चौक, नया बस स्टेण्ड, जय स्तंभ चौक, ईतवारीबाजार, दाउचौरा के दुर्गाचौक, और अमलीपारा के मुय तिराहे पर हाईमास्क लाइट की व्यवस्था होगी। पिपरिया वार्ड राजनांदगांव कवर्धा मार्ग पर स्थित है। यहाँ प्रमुख मार्ग में दो खतरनाक मोड़ में अंधेरे के दौरान हादसे का खतरा बना रहता है। इसे ब्लैक स्पॉट भी घोषित किया है।

सिविल लाइन स्थित मीरा चौक काफी आवाजाही और लोगो के जमघट वाला इलाका है। शहर का मुय गार्डन, माल इसी जगह स्थित है। प्रमुख शासकीय कार्यालयों के लिए आवाजाही यहीं से होती है। ऐसे में यहाँ अंधेरे के चलते वाहन दुर्घटना की आशंका लगातार बढ़ रही है। नया बस स्टैण्ड बसों की आवाजाही के साथ शहर का हृदय स्थल है। यहाँ से प्रमुख आवाजाही के साथ संगीत विवि का प्रवेश द्वार, फतेह मैदान जाने मार्ग स्थित है। यहां देररात तक लोगाें की आवाजाही होती है।

जय स्तंभ चौक मुय मार्ग में स्थित होने के बाद काफी संकरा इलाका है। यहाँ से मुय मार्ग में आवाजाही के साथ साथ दाउचौरा और गोलबाजार के लिए आवाजाही ज्यादा होती है। तिराहा होने के चलते यहां जाम की स्थिति भी बनती है। कई दुर्घटनाएं भी अंधेरे के चलते हो चुकी है। ईतवारीबाजार सबसे भीड़ भाड़ वाला इलाका होने के साथ साथ धमधा रायपुर, दुर्ग मार्ग के लिए सबसे ज्यादा वाहन गुजरते हैं। रात में भी यहाँ लोगों की आवाजाही ज्यादा होती है।

दाऊचौरा शहर का सबसे बड़ा वार्ड होने के साथ-साथ डोंगरगढ़ लांजी मार्ग में स्थित है। यहाँ कई सड़क दुर्घटनाएं सामने आ चुकी है। जबकि अमलीपारा मुय मार्ग में लोगों को दुर्ग और राजनांदगांव के लिए मुड़ना पड़ता है। आमनेर पर पुल निर्माण के बाद यह सबसे खतरनाक मोड़ बन चुका है। लगभग रोजाना यहाँ वाहन दुर्घटनाएं सामने आती हैं।

0 रोशनी होने से राहत मिलेगी

इन चिन्हित आधा दर्जन जगहों पर हाईमास्ट लाइट लगने से रोशनी से पूरा इलाका जगमगा उठेगा। रात में दुर्घटनाएं रूकेंगी। सड़कों पर बैठने वाले मवेशियों से दुर्घटनाएं कम होगी। पर्याप्त रोशनी होने से आवाजाही करने वालों की परेशानियां कम होगी। भारी वाहनों के गुजरने के दौरान पर्याप्त रोशनी से दुर्घटना का डर कम होगा। पर्याप्त रोशनी होने से आवाजाही आसान होगी। लोगों को आसानी होगी। काफी समय से शहर के इन इलाको को दुधिया रोशनी करने हाईमास्क लाइट लगाने की मांग भी हो रही थी। अब जिला निर्माण के बाद सड़क दुर्घटना रोकने जुटी जिला और पालिका प्रशासन इसकी तैयारी में जुटी है।

0 प्रस्ताव भेजा गया

शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और मुय मार्गों में सड़क दुर्घटना रोकने, पर्याप्त रोशनी उपलब्ध कराने आधा दर्जन इलाकों में हाई मास्ट लाइट लगाने का प्रस्ताव राज्य शासन को भेजा गया है। स्वीकृति के बाद इसमें त्वरित रूप से कार्य शुरू कराएंगे।

प्रमोद शुक्ला, सीएमओ नगरपालिका खैरागढ