Vedant Samachar

राजीव भवन से पीसीसी चीफ का मोबाइल पार, जांच में जुटी पुलिस…

Vedant samachar
2 Min Read

रायपुर, 29 जून । पीसीसी चीफ दीपक बैज रविवार को राजीव भवन में NSUI की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक ले रहे थे। इसी बीच उनका मोबाईल गायब हो गया। श्री बैज का मोबाईल गायब होते ही हड़कंप मच गया और राजीव भवन में खोजबीन शुरू हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी जब मोबाइल नहीं मिला तो इसकी शिकायत पुसिल में की गई।

दरअसल, 7 जुलाई को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खड़गे आ रहे हैं। रायपुर के साइंस काॅलेज में होने वाले किसान, जवान, संविधान कार्यक्रम में वो शामिल होंगे। इस कार्यक्रम को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने एनएसयूआई के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई थी। बैठक आज दोपहर शंकर नगर स्थित राजीव भवन में रखी गई थी। बैठक के बाद मीडिया से चर्चा करने के लिए दीपक बैज बाहर आये थे। पत्रकारों से बातचीत के बाद वो अंदर पहुंचे तो उनका टेबल पर रखा आईफोन-15 प्रो गायब था। उन्होंने काफी खोजबीन की, लेकिन उनका मोबाइल नहीं मिला।

इधर जैसे ही भवन के अंदर मोबाइल चोरी होने की खबर फैली तो हड़कंप मच गया। सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का मोबाइल खोजने लगे, लेकिन मोबाइल का पता नहीं चल पाया।

दीपक बैज ने मोबाइल चोरी होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस भवन पहुंची और मोबाइल चोर का पता लगाने में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि ट्रैक करने पर पता करने पर पता चला कि मोबाइल को 200 मीटर दूर बंद किया गया। फिलहाल पुलिस मामले में जाँच कर रही है।

Share This Article