कोरबा, 29 जून (वेदांत समाचार)। बालको भाजपा मंडल एवं कोरबा जिला भाजपा अध्यक्ष गोपाल मोदी की उपस्थिति में सेक्टर 4 स्थित अवधूत भगवान राम सेवा श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा बालकों वार्ड क्रमांक 42 बूथ क्रमांक 101 में कार्यकर्ताओं एवं आसपास के निवासियों द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात की 123वीं कड़ी को देखा और सुना गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा कोरबा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी थे। उनके साथ वार्ड पार्षद सत्येंद्र दुबे, पार्षद हितानद अग्रवाल, और पार्षद तरुण राठौर भी उपस्थित हुए।


सम्मान और वृक्षारोपण
कार्यक्रम के उपरांत सर्वेश्वरी समूह व्यवस्थापक संतोष शांडिल ने मुख्य अतिथियों को नारियल भेंटकर सम्मानित किया। इसके साथ ही परिसर में फलदार पौधों का वृक्षारोपण भी किया गया।
उपस्थित कार्यकर्ता और नागरिक
इस अवसर पर कार्यक्रम में पूर्व एडरमैन वार्ड पार्षद सत्येंद्र दुबे, पूर्व मंडल अध्यक्ष बालक सिंह तोमर, पार्षद तरुण राठौर, मंडल अध्यक्ष डीलेद्र यादव, मंडल उपाध्यक्ष शशि चंद्रा, सुमित तिवारी, निखिल मित्तल, राजा शर्मा, आलोक तिवारी, आर नारायण जय राठौड़, पूर्व पार्षद लोकेशवर चौहान, मनोज भारया, सुमित तिवारी, धीरज शाह, देवेंद्र पाठक, लाल बहादुर चौहान, के के राजू, जय राठौर, राजेश धीवर, महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना रुनीझा, हेमलता निर्मलकर, मनजीत कौर, नारायणी दुबे, रेणु प्रसाद, मंजू ठाकुर, अनीता वैष्णव के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित हुए।



