Vedant Samachar

15 छक्के, 161 रन… वैभव सूर्यवंशी के दोस्त ने लगातार दूसरे मैच में लगाई ‘आग’, 30 से भी कम गेंदें खेलकर बना हीरो

Vedant Samachar
4 Min Read

नई दिल्ली,29जून : वैभव सूर्यवंशी के बल्ले का जोर IPL के बाद इंग्लैंड में भी दिख रहा है. अब, उनके ही जैसा दम और पराक्रम, बल्लेबाजी के जरिए उनके IPL वाले साथी भी अमेरिका में खेली जा रही मेजर लीग क्रिकेट में दिखाते दिख रहे हैं. हम बात कर रहे हैं IPL 2025 में वैभव सूर्यवंशी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर की. शिमरोन हेटमायर के बल्ले का फायर MLC 2025 में लगातार देखने को मिल रहा है. पिछले 48 घंटों में ही वो दो टीमों की हार की वजह बन चुके हैं.

शाहरुख खान की टीम पर टूटा ताजा-ताजा कहर
शिमरोन हेटमायर की धुआंधार बैटिंग का ताजा-ताजा शिकार शाहरुख खान की टीम लॉस एंजिलिस नाइट राइडर्स हुई है, जो अपने 203 रन के दिए टारगेट को भी डिफेंड कर पाने में नाकाम रही. उसने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 202 रन बनाए, जिसमें आंद्रे रसेल की 39 गेंदों में खेली नाबाद 65 रन की पारी का बड़ा कमाल रहा. उसके अलावा रोवमन पावेल के 21 गेंदों पर बनाए नाबाद 43 रनों की भी उसमें जबरदस्त भूमिका रही.

हेटमायर ने सिर्फ 26 गेंदों पर किया फायर, जिताया मैच
बहरहाल, सिएटल ओर्कास जब रन चेज के लिए उतरी तो उसने 203 रन के लक्ष्य को 1 गेंद पहले ही 5 विकेट खोकर भेद दिया. सिएटल ओर्कास के लिए एरॉन जोंस ने 38 गेंदों पर 73 रन की विस्फोटक पारी खेली. लेकिन, उनकी रखी इस बुनियाद को अंजाम तक पहुंचाने का काम शिमरोन हेटमायर ने किया. हेटमायर ने आखिर तक नाबाद रहते हुए सिर्फ 26 गेंदों में 64 रन बनाए, जिसमें 6 छक्के और 4 चौके शामिल रहे. शिमरोन हेटमायर को उनकी इस धमाकेदार इनिंग के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

40 गेंदों में नाबाद 97 रन, MI न्यूयॉर्क को चटाई धूल
हालांकि, इस मैच में तो बस 203 रन का ही लक्ष्य था. इससे ठीक 24 घंटे पहले मुंबई इंडियंस न्यूयॉर्क के साथ खेले मैच में सिएटल ओर्कास के सामने 238 रन बनाने की बड़ी चुनौती थी. शिमरोन हेटमायर के दम पर उसने वहां वो बड़ा टारगेट भी चेज कर डाला. कमाल की बात ये रही कि टीम को मैच जिताने वाले शिमरोन हेटमायर वहां भी नाबाद रहे थे. उन्होंने मुंबई इंडियंस न्यूयॉर्क के खिलाफ सिर्फ 40 गेंदों में नाबाद 97 रन बनाए थे, जिसमें 9 छक्के और 5 चौके शामिल रहे.

2 मैचों में 15 छक्के, 9 चौके के साथ 161 रन
यानी, 24 घंटे पहले 40 गेंदों में मैच जिताने वाले शिमरोन हेटमायर 24 घंटे के बाद वही काम 30 से भी कम गेंदों पर करते दिखे. MLC 2025 में खेले पिछले दो मैचों में हेटमायर 66 गेंदों पर 161 रन बनाकर नाबाद हैं. इसमें उन्होंने 24 छक्के-चौके जड़े हैं, जिसमें 15 छक्के और 9 चौके शामिल हैं.

शिमरोन हेटमायर और वैभव सूर्यवंशी IPL 2025 में राजस्थान रॉयल्स के लिए साथ-साथ खेले थे. वैभव सूर्यवंशी को राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ में खरीदा था. जबकि हेटमायर को राजस्थान फ्रेंचाइजी ने 11 करोड़ में रिटेन किया था.

Share This Article