भीषण गर्मी के बावजूद जारी है वोटिंग, दोपहर 1 बजे तक 39.13% मतदान

नई दिल्ली। सात चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में 25 मई को आठ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की कुल 58 सीटों पर मतदान है। छठे चरण में 889 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इस चरण में बिहार की आठ, हरियाणा की सभी दस, झारखंड की चार, दिल्‍ली की सभी सात, ओडिशा की छह, उत्तर प्रदेश की 14, पश्चिम बंगाल की आठ और जम्‍मू-कश्‍मीर की एक सीट पर वोटिंग है। मतदान का समय सुबह सात बजे से शाम 6 बजे तक है।

शनिवार सुबह से ही उमसभरी गर्मी शुरू हो गई थी। लोग तेज धूप से बचने के लिए सात बजे मतदान को निकल गए। इस कारण केंद्रों पर लंबी लाइन दिखी। आठ बजते-बजते भीड़ होना शुरू हो गई। अव्यवस्था और उमसभरी गर्मी थी लेकिन मतदाताओं का उत्साह कम नहीं हुआ। सिर पर गद्दे ढंके लोगों ने मतदान के लिए एक से डेढ़ घंटे तक इंतजार किया।

आठ राज्यों में छठे चरण का मतदान जारी है। दोपहर एक बजे तक देश में 39.13 फीसदी मतदान हुआ है। जानिए दोपहर एक बजे तक राज्यवार मतदान प्रतिशत कहां कितना रहा है?


यूपी 37.23
ओडिशा 35.69
जम्मू कश्मीर 35.22
झारखंड 42.54
पश्चिम बंगाल 54.80
बिहार 36.48
दिल्ली एनसीआर 34.37
हरियाणा 36.48