[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

Puri Breaking News: भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में भगदड़ जैसे हालात, 3 की मौके पर मौत, 10 से ज्यादा घायल

ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। रविवार सुबह करीब 4:30 बजे, जब भक्त श्रीगुंडिचा मंदिर के सामने भगवान के दर्शन करने के लिए भारी संख्या में जमा हुए थे, उसी दौरान वहां काफी धक्का-मुक्की और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

3 की मौत, 10 से अधिक घायल

इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 10 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को तुरंत पुरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

जानिए कैसे भगदड़ जैसे बने हालात?

यह घटना शरधाबली के पास, श्रीगुंडिचा मंदिर के सामने हुई है। उस समय रथ पर विराजमान भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए भारी भीड़ जमा थी। दर्शन के समय भीड़ को नियंत्रित करना मुश्किल हो गया और लोगों में धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कुछ लोग जमीन पर गिर पड़े और भगदड़ की स्थिति बन गई।

तीनों मृतकों की हुई पहचान

इसी दौरान 3 लोग भीड़ के नीचे दब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सभी मृतक खुर्दा जिले के बताए जा रहे हैं। मृतकों में 2 महिलाएं प्रभाती दास और बसंती साहू शामिल हैं। मृतकों में 70 वर्षीय पुरुष प्रेमाकंत महांती भी हैं।

घायलों को ले जाया गया अस्पताल

घटना में घायल हुए लोगों को तत्काल 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों की टीम लगातार इलाज कर रही है। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सबसे बड़ी धार्मिक यात्राओं में से एक है जगन्नाथ रथ यात्रा

पुरी की जगन्नाथ रथ यात्रा देश की सबसे बड़ी धार्मिक यात्राओं में से एक है। हर साल लाखों श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के दर्शन के लिए पुरी पहुंचते हैं। रथयात्रा के दौरान भगवान को श्रीमंदिर से बाहर लाकर श्रीगुंडिचा मंदिर तक ले जाया जाता है। जहां वे कुछ दिन विश्राम करते हैं। इसी यात्रा के बीच यह हादसा हुआ है।

[metaslider id="133"]