सुहागरात की सेज पर दुल्हन को छोड़कर चला गया दूल्हा, फिर ऐसे गुजारी शादी की पहली रात…

उत्तरप्रदेश के अमरोहा में शादी की पहली रात यानी सुहागरात की रात को दूल्हा दुल्हन को छोड़कर चला गया। दूल्हा कहां गया, इसका भी किसी को पता नहीं है। ऐसे में दुल्हन की सुहागरात रोते रोते गुजरी। वह कभी अपनी किस्मत को कोस रही थी। तो कभी उसके मन में तरत तरह के सवाल उठ रहे थे। क्योंकि शादी की दावत के बाद दूल्हा दुल्हन को कमरे में छोड़कर कहीं चला गया।

घरवालों ने दर्ज कराई गुमशुदगी

सुहागरात की रात को दूल्हा दुल्हन को कमरे में छोड़कर कहीं चला गया। पहले तो काफी देर तक दुल्हन ने दूल्हे का इंतजार किया। लेकिन काफी देर तक भी जब वह वापस नहीं आया तो घर में हड़कंप मच गया कि आखिर शादी होते ही दूल्हा कहां गायब हो गया। इस बात की जानकारी नवविवाहिता के घरवालों को लगी तो वे भी सुनकर सन्न रह गए। जब दूल्हे का अगले दिन सुबह तक कहीं पता नहीं चला तो घरवालों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

जानकारी के अनुसार मोहल्ला दर्जियान निवासी हाजी कल्लन के दो बेटे हैं। दोनों बेटे सउदी अरब में रहते हैं। बड़ा बेटा परिवार के साथ ही रहता है। छोटा अभी आया हुआ था जिसकी घरवालों ने मोहल्ले की एक लड़की से शादी करवा दी। मंगलवार को शादी की दावत थी, देर रात सभी मेहमान जाने के बाद घरवाले भी अपने अपने कमरे में चले गए थे। ऐसे में छोटा बेटा जिसका नाम सलमान बताया जा रहा है वह दुल्हन को लेकर कमरे में गया, उसकी सुहागरात थी। लेकिन वह दुल्हन को छोड़कर रात को कहीं चला गया। घरवालों ने काफी तलाश किया लेकिन वह सुबह तक कहीं नहीं मिला।

रात 11 बजे से गायब हुआ दूल्हा

इस मामले में पुलिस ने बताया कि दूल्हा रात करीब 11 बजे दुल्हन को कमरे में अकेला छोड़कर कहीं गया। शुरुआत में लगा कि कहीं दोस्ती यारी में गया होगा। लेकिन काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चला। इसके बाद रिश्तेदारों और दुल्हन के घरवालों को भी खबर मिली तो हड़कंप मच गया। ऐसे में दुल्हन ने भी पूरी रात रोते रोते गुजारी। इसके बाद सुबह घरवालों ने सैदनगली थाने पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस दूल्हे की तलाश में जुट गई है।