नई दिल्ली,17 अप्रैल: देश में सोने की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। आज 17 अप्रैल की सुबह 24 कैरेट सोना 1,370 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया है। इसी तरह 22 कैरेट में 1,250 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट में 1,030 रुपये की गिरावट देखने को मिल रहा है। हालांकि, कुल मिलाकर कीमतें अभी भी ऊंचे स्तर पर बनी हुई है।
सोने का आज का ताजा भाव
आज देश में 18 कैरेट सोना 1,15,800 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट 1,41,500 रुपये और 24 कैरेट 1,54,350 रुपये पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले एक दिन में दिल्ली सराफा बाजार में सोना 200 रुपये टूटकर 1,57,800 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,809.16 डॉलर प्रति औंस के आसपास है।
वैश्विक घटनाओं का असर
मिडिल ईस्ट से आई राहत भरी खबरों का असर भी सोने की कीमतों पर देखने को मिल रहा है। इजराइल और लेबनान के बीच 10 दिन के सीजफायर पर सहमति बनी है, जो गुरुवार देर रात से लागू हुआ है। वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ परमाणु समझौते की संभावना जताई है। इन घटनाओं से सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की मांग प्रभावित हो सकती है।
देश के बड़े शहरों में सोने के रेट
दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, अहमदाबाद, भोपाल और अन्य शहरों में सोने के दाम अलग-अलग हैं। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,54,350 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई और कोलकाता में यह 1,54,200 रुपये है, जबकि चेन्नई में 1,55,020 रुपये तक पहुंच गया है। अन्य शहरों में भी कीमतें इसी दायरे में बनी हुई हैं।
चांदी में तेज गिरावट
सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी बड़ा बदलाव देखा गया है। चांदी का भाव 5,000 रुपये गिरकर 2,65,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। इससे पहले इसमें हल्की तेजी देखी गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 79.61 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है। कुल मिलाकर कीमती धातुओं में वैश्विक घटनाओं का असर साफ दिखाई दे रहा है।
