Vedant Samachar

Raipur news : तोमर बंधुओं की सूचना देने वाले को दिए जाएंगे 5,000 रुपये, पुलिस अधीक्षक ने की घोषणा

Vedant Samachar
1 Min Read

रायपुर,27जून(वेदांत समाचार)। हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं की गिरफ्तारी रायपुर पुलिस ने बड़ा ऐलान किया हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने फरार आरोपियों तोमर बंधुओं की सूचना देने वाले को 5,000 रुपये नगद इनाम देने की घोषणा की है। बता दे कि, थाना पुरानी बस्ती में वीरेंद्र तोमर और रोहित तोमर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 308(2), 111(1) और छत्तीसगढ़ ऋणियों संरक्षण अधिनियम की धारा 04 के तहत मामला दर्ज है।

इसके अलावा तोमर बंधुओं पर कई अलग-अलग थानों में कर्जखोरी, धमकी और ब्लैकमेलिंग जैसे गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है। बता दे कि, दोनों आरोपी 5 जून 2025 से फरार हैं। पुलिस को अब तक दोनों भाइयों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। तोमर ब्रदर्स की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने विशेष टीम गठित की है। वीरेंद्र तोमर की पत्नी सुभ्रा तोमर और अन्य रिश्तेदार पहले से ही जेल में बंद हैं। सुभ्रा के खिलाफ भी संगठित अपराध की धाराओं में एफआईआर दर्ज है।

Share This Article