KORBA:रेल पटरी पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला

गुरदीप सिंह,कोरबा,09 मई 2024। कोरबा जिले के कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत वैशाली नगर पुराने पेट्रोल पंप के पीछे रेल पटरी पर एक व्यक्ति का शव मिला है। मृतक का एक हाथ कटा हुआ है,वही पास में ही एक बाइक भी मिली है। रेल कर्मी द्वारा शव देखे जाने की खबर अपने अधिकारियों को दी गई है। व्यक्ति के मौत किस तरह से हुई है अभी स्पष्ट नही है, साथ ही मृतक की अभी पहचान नही हो पाई है। मृतक ने नीले रंग की जींस और भूरे रंग की शर्ट पहनी हुई है।रेल्वे पुलिस और स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी जा रही है,वहीं जांच उपरांत घटना की वास्तविक जानकारी स्पष्ट हो पायेगी।