Women T20 World Cup 2024 का शेड्यूल जारी, न्यूजीलैंड से होगा भारत का पहला मैच, इस दिन होगा पाकिस्तान से सामना…

Women T20 World Cup 2024: बांग्लादेश में होने वाले महिला टी20 विश्व कप 2024 में भारत 6 अक्टूबर को सिलहट में पाकिस्तान से भिड़ेगा। टूर्नामेंट में टीमों को पांच-पांच के दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया, भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्कान और क्वालीफायर-1 शामिल है। जबकि ग्रुप बी में साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और क्वालीफायर-2 हैं।

कब से शुरू होगा महिला टी20 विश्व कप 2024?


महिला विश्व कप 2024 की शुरुआत 3 अक्टूबर से होगी। पहले मैच में इंग्लैंड का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा। यह मुकाबला ढाका में स्थानीय समयानुसार दोपहर 3.00 बजे शुरू होगा। मेजबान बांग्लादेश भी इसी दिन क्वालीफायर-2 टीम से टक्कर लेगी।

भारत का पहला मैच कब ?


रिकॉर्ड छह बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया अपना पहला मैच 4 अक्टूबर को सिलहट में क्वालीफायर के विजेता के खिलाफ खेलेगा। जबकि भारत का इसी दिन शाम को 7 बजे न्यूजीलैंड से सामना होगा। टूर्नामेंट में 10 टीमें हिस्सा लेगी। दो टीमों का फैसला क्वालीफायर के माध्यम से किया जाएगा। जिसमें 23 मैच होंगे। दोनों ग्रुप से टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में खेलेंगी।

महिला टी20 विश्व कप 2024 का फाइनल कब है?

17 अक्टूबर को सिलहट में पहला सेमीफाइनल खेला जाएगा। ढाका 18 अक्टूबर को दूसरे सेमीफाइनल और 20 अक्टूबर को फाइनल की मेजबानी करेगा। आधिकारिक अभ्यास मैच 27 सितंबर से 1 अक्टूबर तक आयोजित किए जाएंगे।

महिला टी20 विश्व कप 2024 का पूरा शेड्यूल –

तारीखटीमसमय (स्थानीय)कार्यक्रम का स्थान
3 अक्टूबरइंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका15.00ढाका
3 अक्टूबरबांग्लादेश बनाम क्वालीफायर 219.00ढाका
4 अक्टूबरऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालीफायर 115.00सिलहट
4 अक्टूबरभारत बनाम न्यूजीलैंड19.00सिलहट
5 अक्टूबरदक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज15.00ढाका
5 अक्टूबरबांग्लादेश बनाम इंग्लैंड19.00ढाका
6 अक्टूबरन्यूजीलैंड बनाम क्वालीफायर-115.00सिलहट
6 अक्टूबरभारत बनाम पाकिस्तान19.00सिलहट
7 अक्टूबरवेस्टइंडीज बनाम क्वालीफायर-219.00ढाका
8 अक्टूबरऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान19.00सिलहट
9 अक्टूबरबांग्लादेश बनाम वेस्ट इंडीज15.00ढाका
10 अक्टूबरसाउथ अफ्रीका बनाम क्वालीफायर-219.00ढाका
11 अक्टूबरऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड15.00सिलहट
11अक्टूबरपाकिस्तान बनाम क्वालीफायर-119.00सिलहट
12 अक्टूबरइंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज15.00ढाका
12 अक्टूबरबांग्लादेश बनाम दक्षिण अफ्रीका19.00ढाका
13 अक्टूबरपाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड15.00सिलहट
13 अक्टूबरभारत बनाम ऑस्ट्रेलिया19.00सिलहट
14 अक्टूबरइंग्लैंड बनाम क्वालीफायर 219.00सिलहट
17 अक्टूबरपहला सेमीफाइनल19.00सिलहट
18 अक्टूबरदूसरा सेमीफाइनल19.00ढाका
20 अक्टूबरफाइनल19.00ढाका