Vedant Samachar

जांजगीर-चांपा : धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Vedant samachar
2 Min Read

जांजगीर-चांपा, 26 जून (वेदांत समाचार)। पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान कृष्णानंद सिंह पिता रामअवतार सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी विशेषपुर पो. बघौना थाना नरही जिला बलिया (उ.प्र.) और सर्वेश पाण्डेय पिता संतोष पाण्डेय उम्र 24 वर्ष निवासी देवघटा पो. हलिया थाना हलिया जिला मिर्जापुर (उ.प्र.) के रूप में हुई है।

मामला क्या था?
प्रार्थी प्रमोद कुमार पाण्डेय पिता जयनारायण पाण्डेय उम्र 46 वर्ष निवासी जयभारत स्कुल के पीछे वार्ड क्र 14 जांजगीर थाना जांजगीर ने दिनांक 25.06.2025 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह और उसका परिवार हरिद्वार ऋषिकेश, देव प्रयाग व मसुरी (उत्तराखण्ड) घुमने के लिये गये थे। ट्रेन में सफर करने के दौरान कृष्णानंद सिंह नाम का एक लड़का मिला जो अपना परिचय एम.बी.बी.एस.-द्वितीय वर्ष एम्स ऋषिकेश का छात्र होना बताया। आरोपी ने प्रार्थी का बैग चोरी होने का नाटक कर उसे वापस करने का विश्वास दिलाया और इसके लिए 50,000 रुपये की मांग की। बाद में आरोपी ने प्रार्थी को अपने खाते में 92,00,000 रुपये का बैलेंस दिखाकर प्रलोभन दिया और 6,50,000 रुपये की ठगी की।

पुलिस की कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक जांजीगर-चांपा के निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक उमेष कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती कविता ठाकुर के नेतृत्व में की गई कार्यवाही में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्र0 – 574/25 धारा – 318(4), 3(5) बीएनएस 66डी आई टी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तारी और आगे की कार्रवाई
आरोपियों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और उनके विरुद्ध विधिवत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस कार्रवाई में निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर, सउनि राम प्रसाद बघेल, प्रआर. राज कुमार चन्द्रा एंव अन्य स्टाफ थाना जांजगीर का सराहनीय योगदान रहा।

Share This Article