Bank Holiday in July 2025 : जुलाई महीने कुल 13 दिन ऐसे हैं जब देश के अलग-अलग हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे। इनमें साप्ताहिक अवकाश (शनिवार और रविवार) के साथ-साथ कुछ महत्वपूर्ण त्योहार और अवसरों के कारण बैंकों में छुट्टियां रहेंगी। आइए जानते हैं कि जुलाई में बैंकों की छुट्टियां कब-कब होंगी और किस दिन किस राज्य में बैंक बंद रहेंगे।
जुलाई 2025 में बैंक कब-कब रहेंगे बंद?
3 जुलाई (बुधवार): खर्ची पूजा – अगरतला में बैंक बंद
5 जुलाई (शुक्रवार): गुरु हरगोबिंद जी का जन्मदिन – जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद
6 जुलाई (रविवार): साप्ताहिक अवकाश – देशभर में बैंक बंद
12 जुलाई (शनिवार): दूसरा शनिवार – देशभर में बैंक बंद
13 जुलाई (रविवार): साप्ताहिक अवकाश – देशभर में बैंक बंद
14 जुलाई (सोमवार): बेह डेन्खलाम – शिलांग में बैंक बंद
16 जुलाई (बुधवार): हरेला पर्व – देहरादून में बैंक बंद
17 जुलाई (गुरुवार): यू तिरोत सिंह पुण्यतिथि – शिलांग में बैंक बंद
19 जुलाई (शनिवार): केर पूजा – अगरतला में बैंक बंद
20 जुलाई (रविवार): साप्ताहिक अवकाश – देशभर में बैंक बंद
26 जुलाई (शनिवार): चौथा शनिवार – देशभर में बैंक बंद
27 जुलाई (रविवार): साप्ताहिक अवकाश – देशभर में बैंक बंद
28 जुलाई (सोमवार): द्रुक्पा त्शे-जी – गंगटोक में बैंक बंद



