बालको टाउनशिप उच्च.माध्य. विद्यालय बालको में सत्र 2023-24 का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित

कोरबा,27 अप्रैल 2024।बालको टाउनशिप उच्च.माध्य. विद्यालय बालको में सत्र 2023-24 का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि शाला प्रबंधन के सचिव रविन्द्र यादव , सह सचिव मुनेश्वर पेगु , कोषाध्यक्ष महेंद्र चन्द्रा सदस्य रामगोविंद बरेठ एवं विद्यालय की प्राचार्या नीलम सिंह , शिक्षक- शिक्षिकाएं, विद्यार्थी गण अभिभावक गण उपस्थित थे।

प्राचार्या ने बच्चों को आने वाले उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी, सचिव ने बच्चों को निरन्तर प्रयास करने एवं अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की शुभकामनाएं दी, कोषाध्यक्ष महेंद्र चन्द्रा ने बच्चों के साथ साथ शिक्षक एवं अभिभावक गण को बच्चों की उत्कृष्ट सफलता का माध्यम बताया।