IPL 2024 : चोट के चलते पूरे सीजन से बाहर हुए मिचेल मार्श

नई दिल्ली ।  आईपीएल 2024 के बीच क्रिकेट फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दिल्ली कैपिटल्स के स्टार ऑलराउंटर मिचेल मार्श आईपीएल 2024 से बाहर हो गए हैं। मिचेल मार्श हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण बीच सीजन टीम से बाहर हो गए थे। हैमस्ट्रिंग में चोट के इलाज के लिए वह ऑस्ट्रेलिया लौट गए थे। एक रिपोर्ट के मुताबिक, मिचेल मार्श पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं और इस सीजन के लिए वापस भारत लौट के नहीं आएंगे।