आंवला को आयुर्वेद में “रसायन” यानी शरीर को पुनर्जीवित करने वाला फल माना गया है। यह विटामिन C का एक बेहतरीन स्रोत होता है और इसके नियमित सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। लेकिन सवाल है – एक दिन में कितना आंवला खाना चाहिए, इसके खान के क्या फायदे है। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…
एक दिन में कितने आंवले खाने चाहिए?
आपको बता दें कि स्वस्थ व्यक्ति के लिए दिन में 1 से 2 ताजे आंवले खाना पर्याप्त माना जाता है। अगर आप सूखे आंवले (पाउडर या मुरब्बा के रूप में) का सेवन करते हैं, तो 1-2 चम्मच आंवला चूर्ण या 1 छोटा टुकड़ा मुरब्बा भी काफी है।

नियमित आंवला खाने से क्या फायदे होते हैं?
-इम्यूनिटी मजबूत होती है – आंवला में विटामिन C होता है, जो शरीर को संक्रमणों से बचाता है।
-पाचन बेहतर होता है – यह पेट साफ रखने और कब्ज से राहत दिलाने में मदद करता है।
-बाल और त्वचा के लिए फायदेमंद – बालों को काला, मजबूत और चमकदार बनाता है। त्वचा को जवां रखता है।
-शुगर और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करता है – डायबिटीज और दिल की समस्याओं के लिए लाभदायक है।
-लिवर और आंखों की सुरक्षा करता है – आंवला शरीर को डिटॉक्स करता है और आंखों की रोशनी को बेहतर बनाता है।
ज्यादा आंवला खाना नुकसानदायक भी हो सकता है
अगर आप दिन में बहुत अधिक आंवला खाते हैं (जैसे 5-6 ताजे आंवले या बहुत सारा पाउडर), तो इससे पेट में गैस, एसिडिटी या दस्त हो सकते हैं। कच्चा आंवला ज्यादा मात्रा में खाने से कुछ लोगों को एसिड रिफ्लक्स हो सकता है। अगर आपको किडनी की पथरी (स्टोन) की समस्या है, तो डॉक्टर से सलाह लेकर ही आंवला खाएं, क्योंकि इसमें ऑक्सलेट की मात्रा होती है।

कैसे खाएं – आंवला को अपनी डाइट में शामिल करने के आसान तरीके:
-ताजा आंवला काटकर नमक के साथ
-आंवला मुरब्बा या कैंडी के रूप में
-आंवला जूस (दिन में 20-30 ml पर्याप्त)
-आंवला चूर्ण गुनगुने पानी या शहद के साथ
-त्रिफला चूर्ण में भी आंवला होता है – यह भी लाभकारी है
एक दिन में 1 से 2 आंवले खाना काफी है और यह सेहत के लिए बहुत लाभदायक हो सकता है। इससे इम्यूनिटी से लेकर बाल, त्वचा, पाचन और दिल तक को फायदा होता है। लेकिन किसी भी चीज़ की अति हानिकारक होती है, इसलिए इसे संतुलित मात्रा में और यदि जरूरत हो तो डॉक्टर की सलाह से ही सेवन करें।



