Vedant Samachar

शाला प्रवेशोत्सव मे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए धरसींवा विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा

Vedant samachar
2 Min Read

0 सभी में अलग टैलेंट होता है, उसे पहचानिए और मेहनत कीजिए, सफलता आपके कदम चूमेगी – अनुज शर्मा

रायपुर, 25 जून (वेदांत समाचार)। आज धरसींवा विधानसभा के नगर पंचायत खरोरा के भरत लाल स्कूल, ग्राम टोर के शासकीय प्राथमीक एवं पूर्व माध्यमिक शाला व ग्राम बरबंदा के स्वामी आत्मानंद शास. उत्कृष्ट अंग्रेजी / हिन्दी माध्यम विद्यालय, मे आयोजित शाला प्रवेशोत्सव मे मुख्य अतिथि के रूप में धरसींवा विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा शामिल हुए।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं का स्वागत कर उन्हें किताबें, साइकल भेंट कर नए सत्र के शुरुआत की शुभकामनाएं दीं गईं व विधायक श्री शर्मा ने बच्चों के साथ मिल कर वृक्षारोपण भी किया गया और एक छात्र को अपने प्रतिनिधि के रूप में उस वृक्ष कि देखभाल कि ज़िम्मेदारी दी और साथ ही सेवानिवृत्त शिक्षकों को श्रीफल व शाल देकर सम्मानित किया।

विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा नें कहा कि शाला प्रवेश उत्सव का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। हर बच्चा स्कूल जाए, यह संकल्प हमारे विष्णु देव साय सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी से ही हम एक शिक्षित और आत्मनिर्भर राज्य का निर्माण कर सकते हैं।अभी के आधुनिक युग में शिक्षा बहुत ज़रूरी हैं मैं सभी बच्चों से कहना चाहता हूँ कि आप सभी बहुत अच्छे से पढ़ाई करे क्योंकि आपके जीवन के सफ़र का नींव यही हैं इसे जितना मज़बूत करोगे आपका सफ़र उतना ही अच्छा होगा और आपको सफलता अवश्य मिलेगी,शिक्षा वह अनमोल धन हैं जिसे आपसे कोई छीन नहीं सकता,आप सभी में एक अलग अलग टैलेंट होगा उसे आप पहचानिए और मेहनत कीजिए।मैं आप सभी को शुभकामनाएँ देता हूँ और आपके उज्ज्वल भविष्य कि कामना करता हूँ।

इस कार्यक्रम में विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा, नवीन अग्रवाल, संदीप यदु, श्रीमती शकुंतला ढिलेन्द्र सेन, दिनेश खुटे , श्रीमती सविता चन्द्राकर ,श्रीमती रुक्मणी वर्मा , श्रीमती बबीता गणेशन मूर्ति सहित नन्हे नन्हे बच्चे, शिक्षकगण व अभिभावकगण उपस्थित रहे।

Share This Article