SAD NEWS : पूर्व क्रिकेट ने दुनिया को कहा अलविदा, फैंस के बीच शोक की लहर

खेल जगत से एक बेहद ही दुखत खबर सामने आई है। इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर रमन सुब्बा रो का का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि पूर्व क्रिकेटर रमन सुब्बा रो 92 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है। उनकी निधन की खबर सुनकर फैंस को तगड़ा झटका लगा है।

आपको बता दें कि पूर्व क्रिकेटर रमन सुब्बा रो ने सन 1961 में क्रिकेट की ​दुनिया से अलविदा कह दिया था। रमन ने अपने करियर में 13 टेस्ट मैच खेले। इस दौरान 22 पारियों में उन्होंने 984 रन बनाए।

आपको बता दें कि पूर्व क्रिकेटर रमन सुब्बा रो ने अपने करियर की शुरुआत सरे काउंटी क्रिकेट क्लब से की। सरे को वह अपना दूसरा घर भी कहते थे। उन्होंने जुलाई 1958 में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। टेस्ट में उनके नाम 3 शतक और 4 अर्धशतक दर्ज हैं। इस प्रारूप में उनका सर्वाधिक स्कोर 137 रन था।