सदस्यों की बैठक:भाजपा शक्ति केंद्र के बूथ टीम सदस्यों की बैठक

बालको,14 अप्रैल। बालको के भादरापारा मंदिर में शक्ति केंद्र की बूथ टीम के सदस्यों की बैठक हुई। इसमें कार्यकर्ताओं को मेरा बूथ सबसे मजबूत की समीक्षा की गई। मंडल मीडिया प्रभारी आलोक तिवारी ने कहा कि भाजपा सेवा ही संगठन है। प्रधानमंत्री राष्ट्र हित में जो कहते हैं वह काम पूरा भी करते हैं। इसलिए देश की जनता का अटूट विश्वास भाजपा पर है। बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष आलोक सिंह ने मेरा बूथ सबसे मजबूत का संकल्प दिलाया। वार्ड 36 शक्ति केंद्र के बुथ क्रमांक109 व 110 भादरापारा में बैठक आयोजित की गई,

जिसमें लोकसभा के लोकप्रिय प्रत्याशी आदरणीय सुश्री सरोज दीदी को जिताने का एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय मोदी के योजनाओं के बारे में सबको बताया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला जिला उपाध्यक्ष आलोक सिंह, मंडल मंत्री के. एल. राठौर, मंडल मीडिया प्रभारी आलोक तिवारी, वार्ड पार्षद नर्मदा प्रसाद लहरे, शक्ति केंद्र संयोजक महेंद्र कुमार चंद्रा, सहसंयोजक हेमलाल साहू, बुथ अध्यक्ष मनोज मधुकर एवं राकेश ठाकुर ,राम रतन कश्यप सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।