Vedant Samachar

Breaking news : कांग्रेस की महिला पार्षद की पिटाई देवरानी-जेठानी पर वार्ड की महिला ने जमकर चलाए लात-घूंसे…

Vedant Samachar
2 Min Read
महिला पार्षद कोमल सेना और उनकी जेठानी की वार्ड की एक महिला ने बेदम पिटाई की

जगदलपुर,24जून(वेदांत समाचार) : छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में संजय गांधी वार्ड की महिला पार्षद कोमल सेना और उनकी जेठानी की वार्ड की एक महिला ने बेदम पिटाई की है। बताया जा रहा है कि, निवास प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि, दोनों पक्षों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है। कांग्रेस पार्षद कोमल सेना का आरोप है कि, आज सुबह करीब 9 से 9:30 के बीच झोपड़ी पारा की रहने वाली महिला आरती सोना जाति और निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पहुंची थी। मैंने उनसे कहा कि फॉर्मेट खत्म हो गया है।

प्रिंट होने गया है। जब आ जाएगा तब काम हो जाएगा। इसी बात पर महिला को गुस्सा आ गया और वह झगड़े पर उतारू हो गई। कोमल का कहना है कि महिला ने जेठानी के साथ भी जमकर गाली-गलौच की। दोनों के साथ मारपीट भी की है। जिससे दोनों को चेहरे पर चोट आई है। पार्षद का कहना है कि ये कोई आम घटना नहीं है, बल्कि इसके पीछे राजनीतिक षड्यंत्र हो सकता है। क्योंकि जिस महिला ने मारपीट की है वो चुनाव के वक्त भी विरोध में काम कर रही थी और विरोधियों के साथ घूम रही थी।

वहीं कोमल और उनकी जेठानी ने FIR के लिए पुलिस को लिखित में शिकायत दी है। बोधघाट थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया कि दूसरे पक्ष की आरती सोना भी पुलिस थाना पहुंची हैं। उन्होंने भी कोमल सेना पर मारपीट और गाली-गलौच करने का आरोप लगाया है। लिखित में आवेदन दिया है। फिलहाल FIR नहीं हुई है। मामले की जांच चल रही है।

Share This Article