Vedant Samachar

दर्दनाक हादसा : टूटे बिजली तार की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार 3 लोग जिंदा जले, मृतकों में 1 महिला शामिल

Vedant samachar
1 Min Read

मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में आज मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया. जहां करंट की चपेट में आने से तीन लोग जिंदा जल गए और उनकी मौके पर मौत हो गई. मृतकों में दो पुरुष और एक महिला शामिल है. फिलहाल, पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है.

यह घटना लांजी थाना क्षेत्र से सर्रा गांव की है. जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार महिला-पुरुष सर्रा से नेवरवाही की ओर जा रहे थे. इस दौरान बाइक बिजली के टूटे तार के चपेट में आ गई और आग लग गई. जिससे तीनों बाइक सवार जिंदा जल गए और उनकी मौत हो गई.

राहगीरों की सूचना पाकर पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया. फिलहाल, पुलिस मृतकों के शिनाख्त में जुटी हुई है.

Share This Article