Vedant Samachar

Accident News : दो ट्रकों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक चालक की मौत…

Vedant Samachar
2 Min Read
दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत, केबिन में दबने से चालक की मौत, एक घायल

जलगांव,24जून: महाराष्ट्र के जलगांव में मंगलवार को दो ट्रकों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक चालक की मौत हो गई, जबकि दूसरा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद काफी देर तक यातायात बाधित रहा। मामला जलगांव के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित स्वामी नारायण मंदिर के पास का है। बताया जा रहा है कि जलगांव के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित स्वामीनारायण मंदिर के पास दो ट्रकों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था

कि टक्कर में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और एक चालक की केबिन में दबने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जोरदार आवाज सुन स्थानीय नागरिक मौके घटनास्थल पर पहुंचे। किसी तरह रस्सी की मदद से केबिन को खींचकर चालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों ट्रकों को रास्ते से हटाया और घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मृत चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई किलोमीटर लंबा जाम भी लग गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बीते 3 जून को भी महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले से गुजर रहे समृद्धि हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार को ट्रक ने टक्कर मार दी थी। इस हादसे में ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई थी।

Share This Article