बिलासपुर, 24 जून (वेदांत समाचार)। जिले के सकरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत जुआ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से नगदी 5580 रुपये और ताश पत्ती जप्त की गई है।
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के तहत जुआ, सटटा के विरूद्ध कार्यवाही करने निर्देशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाईन) निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में निरीक्षक प्रदीप आर्य द्वारा जुआ, सटटा खेलने वालो की पतासाजी हेतु मुखबीर लगाया गया था। दिनांक 23-06-2025 को जरिये मुखबीर सूचना मिली कि किसान राईस मिल के सामने सकरी में कुछ लोग तास पत्ती से पैसो का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। मुखबीर के निशानदेही पर किसान राईस मिल के सामने सकरी में घेरा बंदी कर जुआ खेलते आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों के नाम
- विजय कुमार पात्रे पिता जनक राम पात्रे उम्र 35 साल निवासी बटालियन रोड सकरी थाना सकरी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
- सुन्दर साहू पिता छेदीलाल साहू उम्र 41 साल निवासी बटालियन रोड थाना सकरी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
- अमरचंद शर्मा पिता रामकुमार शर्मा उम्र 50 साल निवासी बाजार पारा सकरी थाना सकरी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
- अनिल कुमार टण्डन पिता मचकुंद टण्डन उम्र 44 वर्ष निवासी आवास पारा सकरी थाना सकरी जिला बिलासपुर छ0ग0
- राज कुमार केवंट पिता बलीराम केवंट उम्र 30 वर्ष निवासी परसदा थाना सकरी जिला बिलासपुर छ0ग0
- जितेन्द्र कुमार कुर्रे पिता बोधन कुर्रे उम्र 35 वर्ष निवासी बटालियन रोड सकरी थाना सकरी जिला बिलासपुर छ0ग0
- धनेश्वर केवंट पिता नीरसिंह उम्र 40 वर्ष निवासी परसदा थाना सकरी जिला बिलासपुर
जप्त सामग्री
- नगदी रकम 5580 रुपये
- 52 पत्ती ताश
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रदीप आर्य, प्रआर लक्ष्मीकांत कश्यप, बलराज सिंह, रवि कुमार लहरे, आर- सुमन कश्यप, अफाक खान टीम शामिल थी।
इस कार्रवाई के साथ ही पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि जुआ और सटटे के खिलाफ उनकी मुहिम जारी रहेगी।



