CG News :राज्यपाल ने दी होली की शुभकामनाएं

रायपुर,23 मार्च  राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा है कि रंगो का उत्सव होली एक सांस्कृतिक, और पारंपरिक त्यौहार है। यह आपसी प्रेम, सद्भावना एवं भाईचारे का त्यौहार है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। राज्यपाल ने होली पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की है।

यह भी पढ़े : चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में रायगढ़ पुलिस कर रही लगातार कार्यवाही, बच्चों से जुड़ी अश्लील वीडियो अपलोड करने वाले 6 आरोपी IT एक्ट में गिरफ्तार